आगरालीक्स.. आगरा में लोकसभा चुनाव तीसरे चरण में है, सात मई को मतदान होना है और 12 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट गठित किए गए हैं।
लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु 18-आगरा (अ०जा०) में 18 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 128 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 19-फतेहपुरसीकरी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 40 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 236 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण से संबंधित मुख्य कोषाधिकारी के नेतृत्व में टीम तथा आयोग के निर्देशानुसार वीडियो निगरानी टीम एवं उडनदस्ता टीमों का गठन किया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदान टोलियों के प्रस्थान/वापसी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिये 18-आगरा (अ०जा०) हेतु नवीन कृषि उत्पादन मण्डी समिति, टूण्डला रोड, आगरा तथा 19-फतेहपुरसीकरी हेतु कृषि उत्पादन मण्डी समिति, खेरागढ़, आगरा प्रस्तावित की गई है। चुनाव को सुचारू व शान्तिपूर्ण रूप से संचालित कराने हेतु क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, एमजी रोड, आगरा में एकीकृत कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गई है तथा निर्वाचन की घोषणा के बाद उक्त कन्ट्रोल रूम तत्काल सक्रिय व संचालित हो गया है, जिसका संचालन निर्वाचन की समाप्ति तक रहेगा। उक्त कन्ट्रोल रूम का टॉल फ्री नम्बर-0562-1950 रहेगा।