आगरालीक्स…. आगरा में होली पर जमकर चले पत्थर, कई घायल, मुकदमा दर्ज। वीडियो
आगरा के थाना रकाबगंज के कुतलुपुर में सोमवार दोपहर तीन बजे होली खेलने के दौरान दो पक्ष आमने सामने आए गए, दोनों तरफ से जमकर पत्थर चले, पत्थर चलने से होली खेल रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। पत्थरों से बचने के लिए लोग घरों की तरफ भागने लगे।
मुकदमा किया गया दर्ज
इस मामले में थाना रकाबगंज में विश्वजीत पात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है कि वे होली खेल रहे थे, इसी दौरान जमील और उसके पुत्रों ने हमला बोल दिया। पत्थर फेंके इससे वे और उनके भाई को चोट आई है। इस मामले में पुलिस ने जमील, सलीम, रहीस, शौकत, राहुल, बंटी,चांद, चमन, शाहिद 34 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध बलवा, पथराव और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी सदर सर्किल पीयूष कांत राय का कहना है कि होली खेलते समय एक पक्ष के लोगों पर इमारत की तराई का पानी गिरने पर विवाद हुआ था।