आगरालीक्स…(Agra Crime News ) आगरा में टोरंट की टीम को पीटा, कपड़े फाड़े, मरम्मत कार्य के दौरान स्थानीय लोगों से विवाद के बाद मारपीट। मुकदमा दर्ज।
टोरंट पावर कंपनी के मैनेजर जीकेडी गुप्ता ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि 28 मार्च की शाम 4.30 बजे टोरंट की टीम आजमपाड़ा में मरम्मत कार्य करने के लिए पहुंची थी, टीम ने नसुरुदृदीन के घर के पास कार्य शुरू किया।
गालीगलौज और मारपीट का आरोप
टोरंट के मैनेजर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि नसरुदृदीन, अकरम और दो अज्ञात गालीगलौज करने लगे, विरोध करने पर हमला बोल दिया। घर की महिलाएं भी निकल आईं और अभद्रता की, इसका वीडियो भी बना लिया। कर्मचारी प्रशुव धवन से अभद्रता की, अंदरुनी चोटें आई हैं, तकनीशियन धर्मेश और राजेश को पीटा कपड़े फाड़ दिए। शाहगंज पुलिस का कहना है कि नसरुदृदीन, अकरम और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।