आगरालीक्स…मथुरा में हेमामालिनी के सामने कांग्रेस के बॉक्सर विजेंदर सिंह. हॉट हुई मथुरा की लोकसभा सीट. आप बताएं कौन किस पर रहेगा भारी…
मथुरा से बीजेपी की टिकट से दो बार सांसद रहीं अभिनेत्री हेमामालिनी के सामने कांग्रेस ने इस बार इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है. लोकसभा चुनाव 2024 के तहत दूसरे फेज में 26 अप्रैल को मथुरा में मतदान होना है. ऐसे में सियासी उथलपुथल यहां से शुरू हो गई है. भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद हेमामालिनी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है तो वहीं सपा—कांग्रेस गठबंधन में कांग्रेस के हिस्से में आई इस सीट पर कांग्रेस ने इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है.
बिजेंदर सिंह ने इससे पहले दिघ्ल्ली से भी लोकसभा चुनाव लड़ा था. खैर मथुरा संसदीय सीट इस बार काफी हाईप्रोफाइल हो गई है. जहां हेमामालिनी के मुकाबले में कांग्रेस ने इंटरनेशनल प्राप्त खिलाड़ी को उतारा है. इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने बताया कि विजेंदर सिंह बेनीवाल जाट हैं और मथुरा लोकसभा क्षेत्र में बेनीवाल बड़ी संख्या में हैं.