Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: IFDC Footwear Expo 2024 gave business worth Rs 800 crore in Agra, Companies excited by bumper orders…#agranews
आगराबिगलीक्सबिजनेस

Agra News: IFDC Footwear Expo 2024 gave business worth Rs 800 crore in Agra, Companies excited by bumper orders…#agranews

216

आगरालीक्स…आगरा में 800 करोड़ का बिजनेस दे गया आईएफडीसी फुटवियर एक्सपो. तीन दिन में 10 हजार से अधिक विजिटर्स पहुंचे. बंपर आर्डर से कंपनियां उत्साहित

इंडियन फुटवियर डेवलपमेंट काउंसिल(आईएफडीसी) द्वारा पहली बार आगरा में लगाया गया कंपलीट फुटवियर एक्सपो 2024 पांच से आठ सौ करोड़ का कारोबार दे गया। बंपर बुकिंग के साथ तीन दिनों के भीतर दस हजार से अधिक विजिटर्स ने एक्सपो का अवलोकन किया। इतना नहीं कुछ स्टॉल्स पर तो 100 से अधिक डीलर टू कस्टूमर ब्रांड ने संपर्क साधा। रविवार को सींगना ग्राम स्थित आगरा ट्रेड सेंटर पर आईएफडीसी द्वारा बायर टू बायर थीम पर लगाए गए तीन दिवसीय फुटवियर एक्सपो 2024 का समापन सम्मान समारोह के साथ हुआ। आईएफडीसी सीईओ शिव नौपुत्रा सहित सदस्य शैलेष पाठक, निशेष अग्रवाल और प्रदीप वासन ने एक्सपो में सहभागिता करने वाली कंपनियों सहित सहयोगी संस्थाओं का सम्मान किया।

सीईओ शिव नौपुत्रा ने समारोह समापन से पूर्व घाेषणा की कि विश्व में फुटवियर की राजधानी बनते जा रहे आगरा में हर वर्ष इस तरह की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रयास रहेंगे कि हर वर्ष स्टॉल्स का आंकड़ा भी बढ़े। उन्होंने कहा कि पहली बार में ही मिली सफलता को देखते हुए अबकी बार 300 पार कंपनियों को स्टॉल लगाने का निमंत्रण दिया जाएगा।
सदस्य प्रदीप वासन और शैलेष पाठक ने बताया कि तीन दिन के फुटवियर एक्सपो में 10 हजार से अधिक लोगों ने विजिट किया। करीब पांच से आठ सौ करोड़ तक का कारोबार एक्सपो के माध्यम से कंपनियों को प्राप्त हुआ। सैंकड़ा पार फुटवियर मैनुफेक्चर्स को आर्डर प्राप्त हुए। जिसमें श्रीराम फुटवियर, मैगनेट फुटवियर, आर्स्टिच फिट को बंपर आर्डर मिले।

डाबर फुटवियर इंडस्ट्री के आरएनडी हैड विपिन गुप्ता ने बताया कि तीन दिन के भीतर उनसे 100 से अधिक डी टू सी (डीलर टू कस्टूमर) ब्रांड ने उनसे संपर्क किया। सीईओ शिव नौपुत्रा ने बताया कि एक्सपो इंडस्ट्रियल गुड्स में कूलर और सोलर पैनल इंडस्ट्री को काफी लाभ देकर गया। लोगों को बिना पानी का कूलर भी बहुत पसंद आया। महेश एक्सपोर्ट से 150 से 200 ब्रांड ने संपर्क साधा। कंपोनेंट में सितलानी के इवा सोल्स को भी बायर्स ने पसंद किया। लघु उद्योग भारती के प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल (रावी इवेंट) ने कहा कि आगरा के औद्योगिक विकास को गति देने के साथ ही देश को फुटवियर इंडस्ट्री में लाभ देने का काम फुटवियर एक्सपो ने किया। आगरा में पैन इंडिया के साथ ही चीन, इटली, श्रीलंका, नेपाल आदि से विजिटर्स और कंपनियां एकत्र हुईं और तीन दिन के भीतर करोड़ाें का कारोबार देकर गईं। इस तरह के आयोजन निश्चित रूप से देश के आर्थिक विकास में बड़ा योगदान रखते हैं।

भीम युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप पीप्पल, आगरा सोल एंड शूज कंपोनेंट के अध्यक्ष विनोद सितलानी, अनिल गौतम, प्रवीण तलवार, प्रदीप पुरी ने भी आयोजन की सफलता को लेकर अपने विचार रखे। संचालन रिपुदमन सिंह ने किया।

इन संस्थाओं का रहा सहयोग
आगरा फुटवियर मैनुफेक्चर एक्सपोर्टर चैंबर(एफमेक), फेटरनिटी आफ आगरा फुटवियर मैनुफेक्चर(एफएएफएम), लघु उद्योग भारती, नेशनल चैंबर इंडस्ट्री एंड कॉमर्स यूपी, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशनल(आईआईए), ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन, आगरा शू मैनुफेक्चरिंग एसोसिएशन(आसमा), आगरा सोल एंड शू कंपोनेंट एसोसिएशन, भीम युवा व्यापार मंडल, सिलीन इंडिया संस्थाओं के प्रतिनिधियों का फुटवियर एक्सपो में सहयोग के लिए सम्मान किया गया।

इन कंपनियों के प्रतिनिधि हुए सम्मानित
स्टक आन, जीटा, एशियन पॉली चैम, एआरएस इंडिया और क्लॉग लंदन, डावर फुटवियर इंडस्ट्री, महेश एक्सपोर्ट आदि भारतीय कंपनियों सहित चीन और इटली की कंपनियों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!