Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: New family formed of 18 members of Anubhav Nidhi Ashram, played Holi together…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: New family formed of 18 members of Anubhav Nidhi Ashram, played Holi together…#agranews

164

आगरालीक्स…आगरा में अनुभव निधि आश्रम के 18 सदस्यों का बना नया परिवार, मिलकर खेली होली, झूमके नाचे…

अपना परिवार छूट गया तो क्या, 18 सदस्यों का नया परिवार बन गया। ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा वहीं मान सम्मान और अपनापन मिल रहा है, जो परिवार के सदस्य देते हैं। हाथरस रोड उजरई स्थित अनुभव निधि आश्रम में आज तीसरे वार्षिकोत्सव, होली मिलन समारोह व सहभोज का आयोजन किया गया। विधि विधान के साथ आयोजित यज्ञ में ट्रस्ट के सदस्यों संग आश्रम में रह रहे 18 बुजुर्गों ने वैदित मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुण्ड में आहूति दी। फूलों की होली खेली और राधा-कृष्ण के भक्तिमय भजनों के आनन्द में डूबे नजर आए।

अनुपम निधि आश्रम समिति के सभी सदस्य ने वृद्धजनों संग हवन में भाग लिया। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय खन्ना, महामंत्री गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल सभी वृद्धजनों को होली की खुभकामनाएं दी और उन पर फूल बरसाए। अन्तर्राष्ट्रीय भजन गायक पं. मनीष शर्मा ने राधे राधे भजन करके अब जीवन बिताना है…, मेरा खोए गयो बाजूबंद रसिया होरी में…, होली आई रे कन्हाई रंग बरसे…, आई है जगराते की रात… जैसे भजनों से सभी को भक्ति के रंग में सराबोर कर किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विजय खन्ना, महामंत्री गोविन्द प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विनय सिंघल, उपाध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल, सचिव एसके अग्रवाल, ताराचंद मित्तल, संतोष गुप्ता, विनोद कुमार अग्रवाल, संजीव जिन्दल, रंगेश त्यागी, योगेन्द्र कुमार सिंघल, राकेश अग्रवाल, सतीश चंद अग्रवाल, नरेन्द्र कुमार बंसल, रेका अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, राधा अग्रवाल, गौरी आदि उपस्थित थीं।

आश्रम में निशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था सीनियर सिटीजन के लिए
हाथरस रोड उजरई कला स्थित 30 बीधा में फैले अनुभव निधि आश्रम में लगभग 70 सीनियर सिटीजन के रहने व खाने के लिए निशुल्क और बेहतरीन व्यवस्था है। वर्तमान में 18 वृद्धजन रह रहे हैं। बहुउद्देशीय हॉल के साथ आश्रम में फल व सब्जियों के पेड़ पौधे और गौशाला भी है, जिसे सीनियर सिटीजन को स्वच्छ व ताजा फल, सब्जियां, दूध उपलब्ध होने के साथ इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है कि उन्हें बोरियत महसूस न हो।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!