आगरालीक्स… आगरा में औषधि विभाग की टीम ने ब्लड बैंक पर छापेमार कार्रवाई की, दो ब्लड बैंक के ब्लड डिस्ट्रूब्यूशन पर रोक लगा दी गई है। एक के लाइसेंस को निरस्त और एक और निलंबित करने की संस्तुति की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सहायक औषधि आयुक्त पीके मोदी और सहायक औषधि निरीक्षक एके सचान ने ब्लड बैंक पर छापे मारे। मानव सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक, मदिया कटरा पर ब्लड की जांच में इस्तेमाल होने वाले रिएजेंट एक्सपायर थे, यहां रखे ब्लड कंपोनेंट के डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगा दी गई है, ब्लड बैंक का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। जन कल्याण चैरिटेबल ब्लड बैंक नामनेर ब्लड यूनिट पर लेबल नहीं लगे हुए थे, इसके डिस्ट्रीब्यूशन पर रोक लगा दी गई है। अम्रत चैरिटेबल ब्लड बैंक, शमसाबाद रोड के ब्लड की क्वालिटी सही न होने पर लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई है। जीआर हॉस्पिटल, ब्लड बैंक शमसाबाद रोड को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पुष्पा मां समाज चैरिटेबल, खंदारी में संतोषजनक स्थिति नहीं मिली।
Leave a comment