Friday , 27 November 2026
Home हेल्थ ESSURG 2026 in Agra: Experts delivered lectures on telescopic, robotic, and minimally invasive surgeries across various halls
हेल्थ

ESSURG 2026 in Agra: Experts delivered lectures on telescopic, robotic, and minimally invasive surgeries across various halls

0

आगरालीक्स…आगरा से पहली बार चेन्नई तथा अन्य राज्यों में भर्ती मरीजों की हुई रोबोटिक सर्जरी. ESSURG 2026 में हर्निया, अपेंडिक्स और गॉलब्लैडर की आधुनिक सर्जरी पर चर्चा..

यूरोपियन सोसाइटी ऑफ सर्जरी के 28वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ESSURG 2026 में शुक्रवार को पहले दिन आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और सर्जरी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की गई। आगरा के चिकित्सा इतिहास में पहली बार टेलीस्कोपिक सर्जरी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सम्मेलन के अंतर्गत विभिन्न हॉल में टेलिस्कोपिक सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी का आयोजन किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए विशेषज्ञ सर्जनों ने आधुनिक शल्य चिकित्सा की तकनीकों का प्रदर्शन किया और चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया।

टेलीस्कोपिक सर्जरी में आगरा ने रचा इतिहास
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर हिमांशु यादव ने बताया कि आगरा के इतिहास में पहली बार टेलीस्कोपिक सर्जरी कर उपलब्धि दर्ज की गई है। सम्मेलन में चेन्नई और अन्य राज्यों में मरीजों की टेलीस्कोपिक सर्जरी सुगमता और आधुनिक तकनीकी से की गई। आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से मरीजों को कम चीर-फाड़, कम दर्द और शीघ्र स्वस्थ होने की बेहतर संभावनाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।

टेलीस्कोपिक और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से मरीजों को हो रहा स्वास्थ्य लाभ: डॉ विनोद सिंघल
सोसाइटी अध्यक्ष डॉक्टर विनोद कुमार सिंघल ने बताया कि टेलिस्कोपिक और लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में छोटे चीरे के माध्यम से विशेष उपकरणों और कैमरे की सहायता से ऑपरेशन किया जाता है। इससे मरीजों को पारंपरिक सर्जरी की तुलना में कम असुविधा और तेजी से रिकवरी का लाभ मिल सकता है। वहीं, रोबोटिक सर्जरी में आधुनिक तकनीक की सहायता से सर्जन अधिक सटीकता के साथ जटिल प्रक्रियाएं कर सकते हैं।

हर्निया, अपेंडिक्स और गॉलब्लैडर की आधुनिक सर्जरी पर चर्चा
लखनऊ के डॉक्टर मेजर जनरल कंवरजीत सिंह ने बताया कि सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में हर्निया, अपेंडिक्स, गॉलब्लैडर और पाइल्स जैसी बीमारियों के उपचार में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए। रोबोटिक सर्जरी और लेप्रोस्कोपी के माध्यम से की जाने वाली सर्जरी की बदलती पद्धतियों, उनकी उपयोगिता और मरीजों को मिलने वाले लाभों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देना ही उद्देश्य: प्रो. वीके कपूर
वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष प्रो. वी.के. कपूर ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सर्जरी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देना, चिकित्सकों के कौशल को विकसित करना और मरीजों को सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच सहयोग को मजबूत करना है।

डीएम ने किया शुभारंभ
सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष बंसल, विशिष्ट अतिथि सुचिन बजाज, आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. हिमांशु यादव, यूरोपीयन सोसायटी आफ सर्जरी के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंघल, वैज्ञानिक समिति के अध्यक्ष प्रो. वीके कपूर, डॉक्टर अंकुर बंसल, डॉ अनुभव गोयल, डॉक्टर करन आर रावत ने संयुक्त रूप से किया।जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नई सर्जिकल पद्धतियों का विकास मरीजों के लिए बेहतर उपचार की संभावनाएं बढ़ा रहा है। इस तरह के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों से चिकित्सा जगत में नवीनतम तकनीकों, शोध और अनुभवों के आदान-प्रदान का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि आगरा में इस प्रकार की अंतरराष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा कांफ्रेंस का आयोजन शहर के लिए गौरव की बात है। इससे आगरा की चिकित्सा सेवाओं को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय चिकित्सकों को विश्वस्तरीय तकनीकों एवं उपचार पद्धतियों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

ये रहे मौजूद
डॉक्टर ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर शरद गुप्ता, डॉ संजय कालरा, डॉ अभिषेक अरोड़ा, डॉ भुवनेश शर्मा, डॉ दीपक बंसल, डॉक्टर अनिमेष गुप्ता शहीद देश-विदेश के विशेषज्ञ रहे मौजूद।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

हेल्थ

Agra Health News: ‘Oncopathology Workshop and CME’ on cancer treatment and precise cancer diagnosis at SN, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में कैंसर के उपचार, सटीक कैंसर निदान को लेकर...

हेल्थ

Agra Health News: Mega camp at Dr. Verma’s Multispeciality Dental Centre on November 29th…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दांतों के इलाज को लग रहा मेगा कैम्प. Dr. Verma’s...

हेल्थ

Agra News: Get cataract surgery and lens implantation done for free in Agra. Those in need can register until November 24

आगरालीक्स…आगरा में मोतियाबिंद के आपरेशन और लैंस प्रत्यारोपण फ्री में कराएं. 24...

हेल्थ

Agra Health News: A four-year-old child with Down syndrome swallowed a locket; it was removed through a complex operation at SN Medical College, Agra

आगरालीक्स…आगरा में चार साल का डाउन सिंड्रोम पीड़ित बच्चा लॉकेट को निगल...

error: Content is protected !!