आगरालीक्स…आगरा में 17 साल की युवती की लाश घर के आंगन में मिली. माता—पिता की हो चुकी है मौत. सिर्फ छोटा भाई बचा…चौंक जाएंगे कुछ सवाल जानकर
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में 17 साल की एक युवती की लाश घर के आंगन में मिली है. लाश देखकर मौके पर भीड़ लुट गई और पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई. पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि युवती के माता—पिता की दस साल पहले ही मौत हो चुकी है और वह अपने 14 साल के छोटे भाई के साथ ताऊ के घर रहती थी. संपत्ति के लालच में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में रहने वाली यह युवती मूलरूप से एटा के अवागढ़ की रहने वाली थी. बताया जाता है कि उसके पास खुद का मकान और 12 बीघा जमीन है. माता—पिता की मौत हो जाने के बाद वह थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में अपने ताऊ के पास रह रही थी. 14 साल का छोटा भाई फर्नीचर की दुकान पर काम करता है जबकि वह खुद घर पर ही झाडू बनाने का काम करती थी. युवती की मौत के पीछे संपत्ति की आशंका में हत्या का संदेह भी जताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा. इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.