लखनऊलीक्स…लोकसभा चुनाव के लिए सपा का घोषणा पत्र जारी। मनरेगा मजदूरी 450 रुपये। महिलाओं को नौकरी में आरक्षण आटा और डाटा मुफ्त।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जारी किया घोषणा पत्र
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी कर दिया है। घोषणा पत्र की कुछ प्रमुख बिंदू इस प्रकार है।
मनरेगा मजदूरी बढाकर 450 रुपये
-राशन में गेहूं की जगह उच्च गुणवत्ता का आटा
-राशनकार्ड धारक परिवार को 500 रुपये का मोबाइल डाटा
-सरकारी नौकरियों के रिक्त पड़े पद भरे जाएंगे।
-महिलाओँ को पुलिस सहित सभी सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिश का आरक्षण का वादा – जातीय जनगणना कराने का भी किया गया वादा