आगरालीक्स .. ( Agra Education News ) ..आगरा में स्कूलों की किताब कॉपी, फीस और यूनिफार्म में मनामानी खिलाफ फूटा आक्रोश। सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में हंगामा, अभिभावकों ने बीएसए की गाड़ी को रोका। ( Parents agitate outside St. Conrads Inter College)
आगरा के सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज में बुधवार को अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। स्कूल प्रशासन पर कक्षा एक की किताब बॉपी 7500 रुपये में देने, यूनिफार्म और यूकेजी से पहली कक्षा में प्रवेश पर 25 हजार रुपये तक दोबारा एडमिशन फीस लेने पर जमकर हंगामा किया।
बीएसए की गाड़ी को रोका
अभिभावकों के प्रदर्शन को देखते हुए सेंट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज के बाहर पुलिस तैनात थी और बीएसए भी स्कूल पहुंच गए थे। अभिभावकों ने स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया। स्कूल से बीएसए के बाहर निकलते ही अभिभावकों ने उन्हें घेर लिया, उनकी गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया।