आगरालीक्स ….आगरा में आज रूट डायवर्जन देखकर ही घर से निकलें। डॉ. आंबडकर जयंती के लिए तीन सुपर जोन सहित 36 सब जोन में शहर को बांटा।
आगरा में डॉ. आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली जाएगी, इसके लिए बिजलीघर चौराहा, चक्कीपाड़ चिम्मन पूडी वाला तिराहा की तरफ से आने वाले वाहनों पर पूरी तरह से रोक रहेगी। दोपहर दो बजे से रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
विक्टोरिया पार्क, अमर सिंह गेट की तरफ से आने वाले वाहन बिजलीघर चौराहे पर नहीं आ सकेंगे, इन्हें यमुना किनारा होते हुए निकाला जाएगा।
इसी तरह से चीलघर चौराहे से बौदध बिहार औलिया रोड बिजलीघर की तरफ कोई वाहन नहीं आएगा
इमरजेंसी तिराहे और हींग की मंडी तिराहे से कोई वाहन अंदर नहीं आएगा।
भीमनगरी आयोजन के लिए रोहता में किया गया रूट डायवर्जन
