आगरालीक्स ….आगरा के कान्वेंट स्कूल को किताब कॉपी के सेट के कम करने पड़े 3696 रुपये, जिन्होंने खरीद ली उनकी फीस में होंगे समाहित, फीस पर 16 अप्रैल तक देना है स्कूल प्राचार्यों को जवाब।
आगरा में किताब कॉपी के सेट की मनमानी कीमत वसूलने, फीस बढ़ाने और यूनिफार्म भी महंगी करने पर अभिभावकों के प्रदर्शन के बाद डीएम के निर्देश पर बीएसए ने कान्वेंट स्कूलों को 12 अप्रैल तक जवाब देने के लिए नोटिस दिया था। मगर, स्कूल के प्राचार्य जवाब देने नहीं आए उन्होंने गार्ड और क्लर्क को भेज दिया। इस पर स्कूल के प्राचार्यों को दोबारा नोटिस जारी कर 16 अप्रैल को बुलाया है, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। इससे स्कूलों में खलबली मची हुई है।
3696 रुपये किए कम
श्री चैतन्य टेक्नो विद्यालय, बिचपुरी रोड द्वारा कक्षा एक से 5 तक की किताब कॉपी का सेट 10800 रुपये का था, इसमें 3696 रुपये तक की कमी कर दी गई है, यह सेट अब 7304 रुपये में मिलेगा। वहीं, जिन छात्रों ने महंगे रेट पर किताब कॉपी खरीद ली थी, उनकी फीस में शेष राशि समायोजित की जाएगी।