आगरालीक्स… दर्दनाक हादसा,…. आगरा में बाइक पर लटका बैग बगल से निकले तेज स्पीड ट्रक में फंस गया, हादसे में युवक की पत्नी और बहन की मौत।
संगम विहार दिल्ली में रह रहे अरबाज पत्नी 21 साल की मरजीना और बहन 17 साल की गुड़िया को बाइक से लेकर अपने गांव राजाखेड़ा आ रहा था। राजखेड़ा मार्ग पर बगल से तेज स्पीड ट्रक निकला, अरबाज की बाइक पर बैग लटका हुआ था, ट्रक में बैग फंस गया।
बाइक सहित ट्रक पर गिरे
ट्रक में बैग फंसने से तीनों सड़क पर गिर गए, स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में अरबाज की पत्नी मरजीना और बहन गुड़िया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरबाज घायल है। ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।