आगरालीक्स …आगरा में गूंजा एक रोटी कम खाओ परन्तु अपने बच्चो को अवश्य पढाओं, श्री बांके बिहारी एजूकेशनल सोसायटी द्वारा आंबेडकर जयंती पर छात्र छात्राओं को एक अग्रेजी एक हिन्दी एक गणित की कापी,पेन्सिल और रवर वितरित की गयी।
श्री बांके बिहारी एजूकेशनल सोसायटी द्वारा आंबेडकर मूल मन्त्र शिक्षित बनो इसके लिए“एक रोटी कम खाओ परन्तु अपने बच्चो को अवश्य पढाओं”को साकार करने के लिए कार्य करेगे और समाज के सबसे निचले तबके के लोगो को शिक्षा का समान अधिकार दिलाये जाने हेतु जगह जगह जागरूकता शिविर का आयोजन कर सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ दिलायेगें।
युवा अध्यक्ष पंडित नकुल सारस्वत ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अन्तर्गत 25 प्रतिशत गरीब व निर्धन परिवारो के बच्चो को निशुल्क प्रवेश करायेगें और उनकी पढाई मे आने वाली वाधाओं को दूर करने हेतु संघर्ष करेगें। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डा मदन मोहन शर्मा निर्धन एवं गरीब बच्चो की पढाई प्रभावित करने के लिए विद्यालयों द्वारा हर वर्ष पाठ्यक्रम में परिवर्तित कर आर्थिक शोषण किया जाता है जिससे अनेक होनहार छात्र/छात्राओं की पढाई छूट जाती है के विरूद्व अभियान चलाकर सरकार और प्रशासन के सहयोग से इस पर लगाम लगवाने हेतु संघर्ष करेगें। मुख्यअतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता समाजसेवी विकास भारद्वाज,रघु पंडित, सुषुमलता सारस्वत, दीपक सारस्वत,गब्बर राजपूत,अरुण श्रीवास्तव,सोम शर्मा, आलोक शर्मा,कुसुम सक्सेना,विजय कुमार,नवीन कुमार, गीता यादव, मोहिउद्दीन,खालिद, इमरान आदि मौजूद रहे।