Wednesday , 22 July 2026
Home agraleaks SN Medical College, Agra affiliated to KGMU soon
agraleaksएजुकेशनहेल्थ

SN Medical College, Agra affiliated to KGMU soon

143

आगरालीक्स.. आगरा का एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ भीमराव अंबेडकर विवि से अलग हो जाएगा, भविष्य के चिकित्सकों की समय से परीक्षाएं और मार्कशीट देने में फेल विवि से एसएन को अलग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंगलवार को एसएन मेडिकल कॉलेज की काउंसिल बैठक में डॉ भीमराव अंबेडकर से संबदध्ता समाप्त करने और केजीएमयू, लखनउ से एसएन को संबदध करने का निर्णय लिया गया है।
एसएन मेडिकल कॉलेज डॉ भीमराव अंबेडकर विवि से संबदध है, एमबीबीएस और एमडी एमएस करने वाले डॉक्टरों की परीक्षाएं और मार्कशीट विवि द्वारा जारी की जाती हैं। कई सालों से विवि समय से परीक्षा नहीं करा रहा है, मार्कशीट में गडबडी हैं, सालों से डॉक्टरों को डिग्री नहीं मिली है। इसके लिए एसएन ने केजीएमयू से संबदध किए जाने का प्रस्ताव भेजा था, इसे स्वीकार कर लिया गया है। एसएन के परीक्षा नियंत्रक डॉ एसके मिश्रा और डॉ अंकुर गोयल के नेत्रत्व में कमेटी बनाई गई है, यह कमेटी आगे की प्रक्रिया करेगी।
विवि से लेनी होगी एनओसी
प्राचार्य डॉ सरोज सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ अजय अग्रवाल ने एसएन में काउंसिल की बैठक की, इसमें पूरी प्रक्रिया पर चर्चा की गई, एसएन को डॉ भीमराव अंबेडकर विवि से एनओसी लेनी होगी। यहां से एनओसी मिलने के बाद केजीएमयू की संबदधता के लिए आवेदन किया जाएगा, इसके बाद केजीएमयू की टीम एसएन का निरीक्षण करेगी और संबदध्ता की संस्तुति करेगी। सब सही चलता रहा तो नए सत्र में एसएन केजीएमयू से संबदध हो जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra News Live: Speed Petrol Consumption Incraeses in Agra

आगरालीक्स …आगरा के पेट्रोल पंपों पर स्पीड पेट्रोल की बिक्री बढ़ी, सादा...

हेल्थ

Agra News: IAP Agra provided CPR training to police personnel and raised awareness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पु​लिसकर्मियों को दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग. आईएपी ने पुलिस...

हेल्थ

Agra News: Laser proctology surgery performed for the first time at SN Medical College; ICMR has also approved the research project…#agranews

आगरालीक्स…अच्छी खबर, आगरा के एसएन में आम आदमी को मिलेगा गुदा और...

एजुकेशन

Agra News: Baluni Classes students shine in NEET; 379 students selected for counseling…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बलूनी क्लासेस के विद्यार्थियों ने नीट में लहराया परचम. काउंसिलिंग...

error: Content is protected !!