Wednesday , 10 June 2026
Home आगरा Agra News : Four matches were played on the second day of the All India Under-19 Prize Money Hockey Tournament in Agra
आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Four matches were played on the second day of the All India Under-19 Prize Money Hockey Tournament in Agra

219

आगरालीक्स…ऑल इंडिया अंडर-19 प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए, खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल पहुंचे

आगरा। ऑल इंडिया साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह-बाबा फतेह सिंह स्मृति अंडर-19 प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन चार मुकाबले खेले गए। दूसरे दिन सरस्वती हॉकी जगाधरी, सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी आगरा, सेल हॉकी अकादमी राउरकेला ने जीत दर्ज की। नवल टाटा अकादमी जमशेदपुर और स्पोर्ट्स हॉस्टल लखनऊ के बीच मैच बराबरी पर छूटा।

दूसरे दिन खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी एकलव्य स्टेडियम पहुंचे। आयोजन सचिव राजीव सोई ने बताया कि सेवन-ए-साइड फार्मेट में खेले जा रहे टूर्नामेंट के दूसरे दिन लीग चरण के मुकाबले खेले गए।

पहले मैच में सरस्वती हॉकी जगाधरी व खेल नर्सरी सोनीपत के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने मैच के शुरू होते ही आक्रमक हॉकी खेलना शुरू किया। मैच के चारों क्वार्टर में सरस्वती हॉकी की टीम हावी रही और जब मैच समाप्त हुआ तो सरस्वती हॉकी जगाधरी ने खेल नर्सरी सोनीपत को 6-4 से हरा जीत दर्ज की। डॉ. अनिल गौतम व डा. नकुल गौतम ने आदित्य को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया।

दूसरे मैच में आगरा की सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी और पीएस हॉकी अकादमी जयपुर के बीच टक्कर हुई। पूरे मैच में सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने अपना दबदबा बनाए रखा और विरोधी टीम को बिना कोई मौका दिए बिना मैच 13-1 से जीत लिया। विजेता टीम के लिए लवपाल-दिनेश-आशीष ने 3-3, गोविंद, प्रशांत, अमित ने 1-1 गोल किया। दिनेश को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

तीसरे मैच में सेल हॉकी अकादमी राउरकेला और ग्रासरूट हॉकी अकादमी कोलकाता के बीच टक्कर हुई। मैच में सेल हॉकी अकादमी राउरकेला ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और टूर्नामेंट का अब तक का रिकॉर्ड बनाते हुए ग्रासरूट हॉकी अकादमी कोलकाता को एकतरफा मुकाबले में 21-0 से पराजित कर अगले दौर में पहुंचने की संभावना बलवती कर लीं। विजेता टीम के कृष्णा को शरद चंद शर्मा, दीपक बंसल ने प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा।

चौथे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और नवल टाटा अकादमी जमेशदपुर के बीच भिड़ंत हुई। मैच 2-2 से बराबरी पर रहा। मैच का शुभारंभ केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। उन्होंने आधा घंटे तक मैच का लुफ्त भी उठाया। लखनऊ के लिए शाहरूख ने 2 व नवल टाटा अकादमी के लिए जोलेन टोप्पो व मगरू ने 1-1 गोल किया।

मैचों की व्यवस्थाएं अमिताभ गौतम, केपी सिंह यादव, धर्मेंद्र बघेल, अजय कुमार सिंह, फिरोज खान, फारुक आदि ने संभालीं। निर्णायक जावेद, सुनील कुमार, धर्मेश राजपूत, शकील खान, बृजेश कुशवाह, सिद्धार्थ, अश्वनी सिंह, सुनील गुप्ता, सुनील चौधरी थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Special Yamuna Utsav organized at Agra’s Shri Premnidhi Ji Temple…#agranews

आगरालीक्स…स्नान यात्रा (यमुना उत्सव) में ठाकुर जी को कराया गया शीतल जल...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: ABVP protests at the university in Agra; submits memorandum to the Vice-Chancellor…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एबीवीपी का विवि में प्रदर्शन. कुलपति का किया घेराव. मांगों...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Bulldozer run on unauthorized colony, two illegal constructions in Tajganj is also sealed…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 34 हजार वर्ग मी. में बन रही अनाधिकृत कॉलोनी पर...

आगरा

Agra Live News: A grand celebration of Nandotsav was held at the Shri Thakur Mathuradhish Temple…#agranews

आगरालीक्स…आंगन नन्द के भई बधाई, सकल ब्रजवासी दौड़े आए….प्राचीन पुष्टिमार्गीय श्रीठाकुर मथुराधीश...

error: Content is protected !!