आगरालीक्स…लर्निंग लाइसेंस पटल पर बढ़ती भीड़ के चलते होने जा रहा बड़ा बदलाव, 200 लोग हर रोज आवेदन कर रहे हैं, आपने अब तक नहीं किया तो समझें कैसे बन सकता है आपका डीएल ? नहीं तो देनी होगी कई गुना अधिक फीस
आगरा में लर्निंग लाइसेंस पटल पर बढ़ती भीड़ के कारण एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत अब जल्द ही नए लाइसेंस संभागीय परिवहन कार्यालय की जगह ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीटयूट ( डीटीआई) से ही जारी होंगे। बताया जा रहा है कि इसकी फीस भी कई गुना अधिक होगी। ऐसे में तमाम लोग जिन्होंने अब तक लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किए थे वे भी अब आवेदन करने लगे हैं। इससे आरटीओ में लाइसेंस के लिए कार्य दबाव और बढ़ने लगा है। अभी 200 आवेदन प्रतिदिन हो रहे हैं। ऐसे में अगर आपने भी अब तक अपना डीएल नहीं बनवाया है तो पहले इस प्रक्रिया को समझ लें।
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
— परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर जाएं
— आॅनलाइन लर्निंग लाइसेंस अप्लाई का विकल्प चुनें
— एक फॉर्म खुलेगा जिसमें अपना आधार नंबर डालें
— मोबाइल पर ओटीपी रिसीव होगा
— इसके बाद फीस सबमिट करने का आॅप्शन खुलेगा
— 350 रूपये फीस जमा करनी होती है
— फीस सबमिट करते ही मोबाइल पर एक एसएमएस आता है
— एसएमएस में एक पासवर्ड होता है
— साथ ही आॅनलाइन एक्जाम का लिंक आता है
— इसी लिंक को इस्तेमाल करके आप कभी भी एग्जाम दे सकते हैं
— लिंक पर क्लिक करते ही अगली विंडो खुल जाती है
— इसमें पासवर्ड डालते ही अगली विंडो में आपके फोटो का आधार कार्ड से मिलान करता है
— वीडियो कॉल ओपन रहती है, 15 सवाल आते हैं, आपको नौ के सही जवाब देने होते हैं
— 15 के प्रश्न के बाद यदि आप उत्तीर्ण कर लेते हैं तो यहीं से लाइसेंस की कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं
— अगर आवेदक एक बार में यह परीक्षा पास नहीं करता है तो अगली बार वह जब परीक्षा में बैठेगा तो महज 50 रूपये ही शुल्क देय होगा
तीन डीटीआई को मिली अनुमति
आगरा में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीटयूट ( डीटीआई) खोलने की अनुमति मिल गई है, दी पार्क एटीएस सेंटर सुनारी बिचपुरी, वरदान ड्राइविंग एम आटो मोबाइल ट्रेनिंग सेंटर, अरतौनी बिचपुरी और विष्णु ट्रेडर्स अकबरा अछनेरा सहित तीन डीटीआई खुलेंगे। इसमें छह से 10 हजार रुपये फीस लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
- 15 april 2024 agra news
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : 200 applications every day
- agra online news
- Agra RTO News
- Agra today news
- Agra update news
- Driving Licence in agra
- increasing crowd at the learning license counter in Agra
- Know step by step how you can get your Driving Licence made...#agra
- learning Driving Licence
- learning license in Agra
- permanent Driving Licence in agra
- RTO News Agra