आगरालीक्स..सोने-चांदी की कीमतों में आज मामूली नरमी का रुख रहा। नवरात्र में दोनों मूल्यवान धातुओं में तेजी से बाजार नरम, जानें आज के रेट..
सोने पर 442, चांदी पर 313 रुपये की कमी
सर्ऱाफा बाजार में सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत नरमी के साथ हुई। 999 प्रतिशत का दस ग्राम सोना 72,732 रुपये रहा, जिसमें शुक्रवार की बाजार बंदी के समय से 442 रुपये की कमी दर्ज की गई। वहीं 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 83,506 रुपये रही इसकी कीमत में 313 रुपये की कमी दर्ज की गई है।
वायदा बाजार में सोना नरम, चांदी गरम
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में कमी रही लेकिन चांदी का रुख तेज रहा। वायदा बाजार में दस ग्राम सोना सोमवार की शाम 72.59 रुपये पर और चांदी 83,700 रुपये पर चल रही थी।