आगरालीक्स.. मां महागौरी की घर-घर में पूजा। कैलादेवी, नरीसैमरी, इटौरा, बैलौन दर्शन को गए। नविवाहिताओं ने कुलदेवी का लिया आशीर्वाद…
मंदिरों में जय माता दी के जयकारे, मेले लगे

आगरा के इटौरा देवी के मंदिर में अष्टमी (मंगलवार) पर लगे मेले के दौरान हनुमानजी की प्रतिमा के दर्शन करते श्रद्धालु।
चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर जगज्जनी आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की घर-घर में पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर श्रद्धालु अपनी माता रानी के दर्शन को वैष्णो देवी कटरा, कैला देवी करौली, बेलौन भवानी डिबाई, नरी सैमरी मथुरा, इटौरा आगरा आदि स्थानों पर स्थित माता रानी की पूजा अर्चना की गई। इन स्थानों पर मेले भी लगे।
नविवाहिताओं ने कुलदेवियों से लिया आशीर्वाद
माता रानी के दरबार में नव युगल को भी ले जाने की परम्परा है। इसके तहत जिन घरों में लड़के की शादी होने पर नई बहू घर आती है तो बहू को चैत्र नवरात्र में कुलदेवी के दर्शन के लिए ले जाया जाता है। इनके साथ परिवार के लोग भी जाते हैं।
कन्या-लांगुरा जिमाए, नवमी के लिए व्रत रखा
अष्टमी पर कन्या-लांगुरा भी जिमाए गए। नवमी का पूजन करने वाले परिवारों द्वारा अष्टमी का व्रत रखा गया। इन घरों में कल सिद्धदात्री की पूजा अर्चना के बाद कन्या-लांगुरा जिमाए जाएंगे।