आगरालीक्स…इजरायल पर ईरानी हमले के बाद शेयर बाजार सहमा हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी नीचे पहुंचे। रुपये में भी रिकॉर्ड गिरावट
दूसरे दिन की शुरुआत भी कमजोर
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में एक बार फिर कमजोर शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 500 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है वहीं निफ्टी 22150 के नीचे पहुंच गया है।
रुपया डॉलर के मुकाबले 83.51 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला
पश्चिम एशिया में युद्ध की आशंकाओं के बीच रुपया में भी रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 83.51 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला। इससे पिछले कारोबारी सेशन में रुपया 83.45 के स्तर पर बंद हुआ था