आगरालीक्स .( Agra Loksabha Election 2024) ..आगरा में आज प्रत्याशियों ने नामांकन में दमखम दिखाया, समर्थकों के साथ पहुंचे कलक्ट्रेट, 12 नामांकन पत्र जमा किए गए, कल है नामांकन का अंतिम दिन।
अपर जिलाधिकारी(नगर),उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनूप कुमार के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन नौ नामांकन पत्र विभिन्न राजनैतिक दलों व अन्य प्रत्याशियों द्वारा विक्रय किये गये। इसमें से लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा (अ0जा0) में पांच नामांकन फार्म तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी में चार नामांकन फार्म विक्रय किये गये।
भाजपा, कांग्रेस सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए
कलक्ट्रेट में पूरा दमखम के साथ प्रत्याशी कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करने के लिए पहुंचे। फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर और फतेहपुर सीकरी से ही कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार ने नामांकन पत्र जमा किए। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र जमा किए। इस तरह 12 नामांकन पत्र जमा किए गए। इसमें से लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18-आगरा (अ0जा0) में तीन नामांकन फार्म तथा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 19-फतेहपुर सीकरी में नौ मांकन फार्म दाखिल किए गए।
नामांकन पत्र जमा करने की कल अंतिम तिथि
नामांकन पत्र जमा करने की कल 19 अप्रैल अंतिम तिथि है। नाम निर्देशनों की जांच हेतु दिनांक 20-04-2024 (शनिवार), नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 22-04-2024ः (सोमवार), मतदान का दिनांक 07-05-2024 (मंगलवार), मतगणना का दिनांक 04-06-2024 (मंगलवार) तथा दिनांक 06-06-2024 (बृहस्पतिवार), जिसके पूर्व निर्वाचन पूर्ण कर लिया जायेगा।