आगरालीक्स …आगरा में आईएसबीटी के पास बस और ट्रक में लगी आग, पशुओं के बाड़े में आग लगने से दो दर्जन बकरी जिंदा जली।
आगरा के आईएसबीटी के पास गुरुवार सुबह बस और ट्रक खड़े हुए थे, ट्रक और बस में कोई नहीं था, सुबह के समय अचानक से आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज होती गईं और बस और ट्रक आग का गोला बन गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
पशुओं के बाड़े में लगी आग
गुरुवार सुबह गांव अकबरा थाना सिकंदरा में पशुओं के बाड़े में आग लग गई, आग की लपटें तेज होगी गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग लगने से दो दर्जन बकरियां जिंदा जल गईं।