आगरालीक्स…ईरान पर इजरायल के हमले के बाद सोने और तेल की कीमतों में इजाफा। भारत में सोने-चांदी के दाम अभी स्थिर, जानें आज के रेट।
कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल पहुंची
इजरायल द्वारा बदले की कार्रवाई के तहत ईरान पर मिसाइलों से हमला किए जाने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है। कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल करीब 90 डॉलर तक पहुंच गई। इसमें तीन फीसदी की वृद्धि होना बताया जा रहा है।
सोना 2400 डॉलर प्रति औंस
अंतराषट्रीय बाजार में सोने की कीमत नया रिकॉर्ड छूते हुए 2400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है।
भारत में आशंका से पहले ही बढ़ गई थी कीमतें
भारत में ईरान के द्वारा इजरायल पर किए गए मिसाइल हमले के बाद युद्ध की आशंका से सोने और चांदी कीमतों में इजाफा होना शुरू हो गया था। हालांकि आज कारोबारी दिवस के अंतिम दिन भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव लगभग स्थिर बने हैं।
सर्राफा बाजार में आज के यह हैं रेट
सर्राफा बाजार में 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 72625 रुपये है, जिसमें कल की अपेक्षा 58 रुपये की कमी दर्ज की गई है, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 73,301 रुपये पर चल रही है।
वायदा बाजार में सोना 73 हजार पार
वायदा बाजार में 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 73,234 रुपये पर पहुंच गया है, जबकि 999 शुद्धता की एक किलो चांदी 83,409 रुपये के भाव पर बनी हुई है।