आगरालीक्स…. दर्दनाक, आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी बरातियों की अर्टिगा कार, दूल्हे के भाई सहित पांच की मौत, तीन घायल। ( Ertiga turn turtle on Yamuna Expressway at Kuberpur Agra)
नोएडा के रहने वाले दूल्हा संतोष की बारात देवरिया के लिए शनिवार को निकली थी, अलग अलग गाड़ी से बाराती जा रही थे, अर्टिगा में दूल्हा संतोष का भाई गौतम, नोएडा के रहने वाले चंदन, सुदेश, संजीव शर्मा, प्रवीन के साथ ही राहुल यादव, अजय कमार और कुलदीप यादव बैठे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से कार कुबेरपुर, आगरा पहुंची। ( Groom’s brother & four other died )
डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई अर्टिगा
यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार रात में कुबेरपुर टर्न पर अर्टिंगा डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। रात के समय हादसा होने के कारण वहां लोग भी नहीं थे। अर्टिगा के पलटने पर पुलिस कर्मी पहुंच गए। अर्टिंगा में फंसे लोगों को बाहर निकाला, हादसे में गौतम, नोएडा के रहने वाले चंदन, सुदेश, संजीव शर्मा, प्रवीन की मौत हो गई। जबकि राहुल यादव, अजय कमार और कुलदीप यादव घायल हैं।