नईदिल्लीलीक्स..पीएम मोदी ने कहा है कि भगवान महावीर की शिक्षा से भारत का कद बढ़ा। दुनिया भारत की तरफ उम्मीद की नजर से देख रही है।
भारत मंडपम में महावीर जयंती पर कार्यक्रम
पीएम मोदी ने यह बात आज महावीर जयंती के उपलक्ष्य में भगवान महावीर के 2,550वें निर्वाण महोत्सव में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
दुनिया भारत की तरफ उम्मीद की नजर से देख रही
पीएम मोदी ने बताया कि किस प्रकार भगवान महावीर की शिक्षा के कारण आज दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। दूसरे देश जब एक-दूसरे खिलाफ जंग छेड़ रहे हैं, तब दुनिया भारत की तरफ एक उम्मीद की नजर से देख रही है।
चुनाव न होता मैं कुछ और मिजाज में होता
उन्होंने कहा कि अगर यह चुनाव का माहौल न होता तो शायद मैं भी कुछ और मिजाज में होता। मैंने पूरी कोशिश की है कि उन चीजों को बाहर ही रखकर आऊं। मैं तो नहीं लाया, लेकिन आप जरूर लेके आए हैं।
धूप की चिंता नहीं करें, मतदान के लिए घर से निकलें
इसके साथ ही पीएम मोदी अपील की कि मतदान वाले दिन इस बात का इंतजार न करें कि धूप कम होगी और शाम ढलेगी, तब घर से बाहर निकलेंगे। यह काम सुबह-सुबह ही कर आना।