Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News : Moment of pride, Dr. RS Pareek of Agra honoured with Padma Shri award…#agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Moment of pride, Dr. RS Pareek of Agra honoured with Padma Shri award…#agra

337

आगरालीक्स…गौरव के क्षण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगरा के डॉ. आरएस पारीक को दिया पद्मश्री सम्मान, पीएम मोदी ने की सात मिनट बात, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की आत्मीय मुलाकात, सीएम योगी ने दी बधाई

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के गणमान्य लोगों को पुरस्कृत किया है। पुरस्कार पाने वालों में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आगरा के वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. राधेश्याम पारीक भी शामिल हैं।


समारोह में 132 लोगों को पद्म सम्मान दिए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पांच लोगों को पद्म विभूषण, 17 को पद्म भूषण, 110 को पद्मश्री से सम्मानित किया। पद्म पुरस्कार वितरण समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत अन्य अनेक राजनेता, गणमाण्य और हस्तियां उपस्थित थे। बताते चलें कि गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व विगत 25 जनवरी को इसकी घोषणा की गई थी। डॉ. आरएस पारीक आगरा के दूसरे चिकित्सक हैं। जिन्हें ये सम्मान दिया गया। इससे पहले डॉ. डीके हाजरा को सम्मान मिला है।

डॉ. आरएस पारीक को जब यह सर्वोच्च सम्मान मिला तो उनके परिवारीजनों में पुत्र डॉ. आलोक पारीक, भाई डॉ. राजू पारीक और पौत्र डॉ. आदित्य पारीक भी राष्ट्रपति भवन में उपस्थित थे।


डॉ. आदित्य पारीक ने बताया कि यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलने से दादा जी बेहद खुश थे। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन भर के परिश्रम का प्रतिफल है। डॉ. आदित्य ने बताया कि पुरस्कार मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी डॉ. आरएस पारीक से बात की। करीब सात मिनट तक हुई वार्ता में पीएम मोदी ने होम्योपैथी की कई विधियों पर जानकारी ली। वहीं विदेश मंत्री एस जयशंकर ने डॉ. आरएस पारीक से विदेशों में होम्योपैथी की स्थितियों और देश—विदेश में प्रशिक्षण को लेकर बात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी आत्मीय मुलाकात हुई।

91 वे वर्ष की आयु में मिला सम्मान
दुनिया में भारतीय होम्योपैथिक पद्धति को पहचान दिलाने वाले डॉ. आरएस पारीक 91 वर्ष के हैं। वह 70 वर्ष से होम्योपैथी पद्धति से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मूलरूप से राजस्थान के नवलगढ़ के रहने वाले डा. आरएस पारीक ने 21 वर्ष में बेलनगंज में एक छोटे क्लीनिक से होम्योपैथिक पद्धति से मरीजों का इलाज करना शुरू किया।

होम्योपैथी को दी नई पहचान
देशभर से मरीज भी उनसे इलाज कराने के लिए आते हैं। उनकी पत्नी गीता रानी पारीक उनका पूरा साथ देती हैं। उनके बेटे डा. आलोक पारीक होम्योपैथिक चिकित्सक हैं और यश भारती से सम्मानित हो चुके हैं। इंटरनेशनल होम्योपैथी संघ के पहले भारतीय अध्यक्ष बने। डा. राजू पारीक सर्जन हैं और उनके पौत्र डा. प्रशांत पारीक सर्जन और डा. आदित्य पारीक भी होम्योपैथिक चिकित्सक हैं।

सीएम योगी ने लिखा
डॉ. आरएस पारीक को प्रतिष्ठित श्री पुरस्कार दिए जाने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि मा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा आज नई दिल्ली में प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार-2024’ के अंतर्गत डॉ. राधेश्याम पारीक जी को ‘पद्म श्री’ सम्मान से विभूषित होने पर हार्दिक बधाई। चिकित्सा क्षेत्र में जिस समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ आपने लोगों की सेवा की है, वह वर्तमान और आने वाली पीढ़ी के लिए एक आदर्श है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!