आगरालीक्स…आगरा कैंट से झांसी जाने वाली दो ट्रेने एक और दो दिसंबर को होंगी कैंसिल. नई दिल्ली—झांसी इंटरसिटी भी तीन दिन तक कैंट तक ही चलेगी
आगरा मंडल के धौलपुर–आगरा कैंट सेक्शन में जाजऊ–भांडई स्टेशनों के मध्य स्थित खारी नदी पुल (ब्रिज संख्या 1331/1) पर स्टील गर्डरों की री-गर्डरिंग कार्य के लिए 30 नवंबर से 02 दिसंबर 2026 तक ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा।
कार्य के चलते निम्नलिखित ट्रेनों का निरस्तीकरण एवं शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है।
निरस्त ट्रेनें:
1.गाड़ी संख्या 11901 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी –आगरा कैंट) दिनांक 01 से 02 दिसंबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
2.गाड़ी संख्या 11902 (आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) दिनांक 01 से 02 दिसंबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
3.गाड़ी संख्या 11807 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा कैंट) दिनांक 01 से 02 दिसंबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
4.गाड़ी संख्या 11808 (आगरा कैंट–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी) दिनांक 01 से 02 दिसंबर 2026 तक निरस्त रहेगी।
शॉर्ट टर्मिनेशन/ऑरिजिनेशन:
1.गाड़ी संख्या 12279/12280 (वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–नई दिल्ली) दिनांक 30 नवंबर से 02 दिसंबर 2026 तक आगरा कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट की जाएगी।आगरालीक्स…आगरा से झांसी जाने वाली दो ट्रेने एक और दो दिसंबर को होंगी कैंसिल. नई दिल्ली—झांसी इंटरसिटी भी तीन दिन तक कैंट तक ही चलेगी