अलीगढ़लीक्स…एएमयू के इतिहास में लिखी गई नई इबारत। नईमा खातून होंगी पहली महिला कुलपति।
मौजूदा कुलपति मोहम्मद गुलरेज की पत्नी हैं
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में पहली बार एक महिला कुलपति की नियुक्ति की गई है। नईमा खातून वर्तमान कुलपति मोहम्मद गुलरेज की पत्नी हैं। उन्होंने बीती रात ही अपने पति से कुलपति का चार्ज भी ग्रहण कर लिया।
पांच साल के लिए हुई है नियुक्ति
एएमयू के करीब सौ साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब किसी महिला को कुलपति बनाया गया है। वह पांच साल के लिए एएमयू की वीसी यानि कुलपति होंगी।
चुनाव आयोग को आपत्ति नहीं पर हिदायत जरूर
चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चुनाव आयोग ने नियुक्ति पर कोई आपत्ति तो नहीं जताई है लेकिन कहा है कि इस नियुक्ति का कोई प्रचार अथवा राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश नहीं की जाएगी।