नईदिल्लीलीक्स..मलेशिया में नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान दो हेलिकॉप्टर हवा में आपस में टकराए। 10 लोगों की मौत…
हवा में उडान भरने के बाद कुछ ही देर में टकराए

मलेशिया में रॉयल मलेशियन नेवी परेड का आयोजन किया जाना है। मंगलवार सुबह पेराक में लुमुट नेवल बेस पर इसके लिए रिहर्सल किया जा रहा था कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे हेलिकॉप्टरों के एक ग्रुप ने हवा में उड़ान भरी, उड़ान भरने के दौरान ही दो हेलिकॉप्टर आपस में टकराकर क्रैश हो गए। जिससे 10 लोगों की मौत हो गई।
हादसे का शिकार लोग नेवी के क्रू मेंबर्स
मलेशियाई नेवी का हादसे को लेकर बयान सामने आया है, उनकी ओर से बताया गया कि रॉयल मलेशियन नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान यह हादसा हुआ। हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है वे सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।