Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Agra Loksabha Election 2024 Video: PM Modi rally in Agra tomorrow, route divert #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra Loksabha Election 2024 Video: PM Modi rally in Agra tomorrow, route divert #agra

193

आगरालीक्स…. आगरा में कल पीएम मोदी की आगरा में सभा के लिए रूट डायवर्ट किया है। पीएम योगी और सीएम योगी के लगाए गए होर्डिंग।


आगरा में कल यानी गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी कोठी मीना बाजार में सभा करेंगे। सभा में आगरा सुरक्षित और फतेहपुर सीकरी सीट से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया है। अभी पीएम मोदी किस समय सभा स्थल पर पहुंचेंगे, यह अभी जारी नहीं किया गया है।

ये किया गया रूट डायवर्जन

  1. कलैक्ट्रेट तिराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को तहसील चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन एमजी रोड हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब, सूरसदन दीवानी गोल चक्कर व भगवान टॉकीज होते हुये एनएच-19 से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
  2. सुभाष पार्क तिराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को पंचकुईया चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन एमाजी रोड हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब, सूरसदन दीवानी गोल चक्कर व भगवान टॉकीज होते हुये एन0एच0-19 से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
  1. नालबंद चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को पंचकुईया चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन एम०जी० रोड हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब, सूरसदन दीवानी गोल चक्कर व भगवान टॉकीज होते हुये एन0एच0-19 से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
  2. सेंट जोन्स चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को लोहामण्डी चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन एम०जी० रोड हरीपर्वत, स्पीड कलर लैब, सूरसदन दीवानी गोल चक्कर व भगवान टॉकीज होते हुये एन०एच०-19 से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगे।
  3. लोहामंडी चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन सेन्ट जोन्स, एम०जी० रोड एवं बोदला चौराहा होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगें।
  4. बोदला चौराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को लोहामण्डी चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन सिकंदरा, भावना टावर, एन०एच०-19, एम०जी० रोड होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
  5. मदिया कटरा तिराहे से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को लोहामण्डी चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन भावना टावर, अग्रसेन घोडा मूर्ति, हरीपर्वत चौराहा, आरबीएस चौराहा एवं एम०जी० रोड होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।
  6. स्पीड कलर लैब तिराहा (शाहगंज) से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।
  7. स्पीड कलर लैब तिराहा (शाहगंज) से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को सत्तोलाला हलवाई की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।
  1. सीओडी तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को रामनगर की पुलिया की तरफ नहीं आने दिया जायेगा।
  2. मारूति स्टेट चौराहा से जनसभा में आने वाले वाहनों के अतिरिक्त किसी भी वाहन को रामनगर की पुलिया एवं कोठी मीना बाजार की तरफ नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन अवधपुरी 100 फुटा रोड एवं बोदला होकर अपने गंतव्य को जायेगें।
  3. शंकरगढ़ की पुलिया से रामनगर की पुलिया एवं पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ किसी भी प्रकार वाहन को नहीं आने दिया जायेगा। ये वाहन अल्बतिया, अवधपुरी 100 फुटा रोड होकर अपने

को जायेगें।

  1. पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा एवं शंकरगढ़ की पुलिया की तरफ सभी प्रकार के वाहनों प्रतिबंधित रहेगा।
  2. लोहामंडी से कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की ओर, स्पीड कलर लैब (शाहगंज) से लाडली कटरा कोठी मीना बाजार एवं सत्तोलाला हलवाई की तरफ, स्पीड कलर लैब (शाहगंज) से शाहगंज, भोगीपुरा एवं सोरो कटरा, भोगी पुरा से रूई की मण्डी एवं तहसील की तरफ, बारहखंभा रेलवे फाटक से रूई की मंडी की ओर एवं पचकुईया से सोरो कटरा, शाहगंज, जी०आई०सी० ग्राउण्ड एवं कोठी मीना बाजार कार्यक्रम स्थल की तरफ ऑटो, ई-रिक्शा, बैट्री रिक्शा आदि वाहनों का प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

  1. फतेहपुर सीकरी की ओर से जनसभा में आने वाली बसें पृथ्वीनाथ फाटक पर व्यक्तियों (श्रोताओं) को उतार कर अपनी बसों को टाटानगर गेट से 100 मीटर आगे पथौली की तरफ रोड़ के दोनों तरफ किनारों पर पार्क करेंगे। जनसभा में सम्मिलित होने वाले श्रोता पृथ्वीनाथ फाटक से भोगीपुरा से स्पीड कलर लैब से लाडली कटरा, कोठी मीना बाजार तिराहा होकर जनसभा हेतु जा सकेगें।
  2. फतेहपुर सीकरी से आगरा की ओर आने वाले वाहन पथौली नहर चौराहा एवं वायु विहार तिराहे से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगे।
  3. वायु विहार तिराहे से पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ समस्त प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

यूपी न्यूज

Agra Live News: Agra’s Gram Panchayat Birharu has raised the prestige of the state at the national level…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एक ऐसी ग्राम पंचायत जिसने नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश...

आगरा

Agra Weather: Strong winds are blowing in Agra. weather has changed since evening…#agranews

आगरालीक्स…क्या आज रात को होगी बारिश….आगरा में चल रहीं तेज हवाएं. शाम...

आगरा

Agra Live News: Agra Metro is the best option for environmental protection…#agranews

आगरालीक्स…क्या आगरा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मेट्रो सबसे बेहतर विकल्प...

error: Content is protected !!