आगरालीक्स…सोने की कीमतों में तीसरे दिन भी कमी। चांदी भी 80 हजार रुपये के करीब आई। बाजार की सुस्ती टूटने की उम्मीद बढ़ी।
सोने पर एक हजार रुपये के करीब टूटे
सोने और चांदी की कीमतों में आ रही है। भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 71,741 रुपये पर आ गया था।
वायदा बाजार में सोना नरम, चांदी अभी गरम
वायदा बाजार में सोना 71,635 रुपये के भाव पर चल रहा था। सर्राफा बाजार में चांदी भी 80 हजार रुपये से थोड़ा नीचे आई है, जबकि वायदा बाजार में अभी तेजी का 80745 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर बनी हुई है।
सोने और चांदी में आई तेजी और चुनाव के कारण बाजार में मंदी का रुख चल रहा है। बाजार में आर्डर आए हैं लेकिन चांदी की कीमतों मे तेजी से आर्डर तैयार कराने में सुस्ती आई हुई है। व्यापारियों में कुछ का कहना है कि पार्सल भी अन्य स्थानों पर नहीं जा रहे और चेकिंग भी सख्त चल रही है, जिससे काम में मंदी चल रही है।