Monday , 20 April 2026
Home आगरा Lok Sabha Election 2024: PM Modi discussed development with women and youth in Agra..#agranews
आगराटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Lok Sabha Election 2024: PM Modi discussed development with women and youth in Agra..#agranews

167

आगरालीक्स…आगरा में पीएम मोदी जिन मुद्दों पर बोले, उन्हें जानें. इनमें महिला, युवा, मुस्लिम लीग शामिल….आगरा में 7 मई को है मतदान…

आगरा में आज पीएम मोदी आए. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में पीएम मोदी ने कई मुद्दों का जिक्र किया जिनमें युवा, महिला और मुस्लिम लीग की चर्चाएं थीं तो वहीं सपा और कांग्रेस पर जमकर पीएम ने हमले किए. उन्होंने यहां हर वर्ग को साधने की कोशिश की और विकास की योजनाओं का भी ब्योरा दिया. आगरा में 7 मई को मतदान होना है, ऐसे में जानें आज पीएम मोदी ने आगरा में क्या—क्या कहा…

  1. पीएम मोदी ने अपने भाषण में भाजपा के अच्छे काम बताए.उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं. जिनमें से तीन करोड़ माता—बहनों के लिए हैं. आगे इरादात तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है. महिलाओं के बारे में बोलते हुए उन्होंने पूछा कि क्या आप अपने लॉकर में मेहनत से कमाए जेवरात किसी को टैक्स कहकर ले जाने देंगी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र आपके जेवरातों पर टैक्स की बात कहता है. कांग्रेस और सपा की नजर माताओं और बहनों की बचत पर है.
  2. युवाओं के बारे में पीएम मोदी ने कहा कि जब वे विदेश जाते हैं तो लोग पूछते हैं और कैसे इतने बड़े सपने और काम करने का इरादा रखते हैं. उन्होंने कहा कि तब मेरा जवाब होता है कि युवाओं के भरोसे. युवाओं के लिए पीएम मोदी ने कहा कि हमने प्रतियोगी परीक्षाएं स्थानीय भाषा में कराई हैं. तरह—तरह के लोन युवाओं के लिए हैं. उन्होंने कहा कि जनधन खातों से गरीब वर्ग को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है.
  3. पीएम मोदी ने कहा कि जब हमरे देश में ही हथियार और सैन्य साजो सामान तैयार होगा तो विदेश से क्यों खरीदेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को इससे तकलीफ है, पहले उन्हें मलाई मिल रही थी लेकिन अब नहीं मिलेगी. उन्होंने आगरा के पर्यटन के मसले पर कहा कि लोग अब अयोध्या और काशी जा रहे हैं. ये लोग आगरा भी जरूर आते हैं. उन्होंने कहा कि आगरा और फतेहपुर सीकरी में पर्यटन के विकास के लिए सरकार कृत संकल्प है.
  4. पीएम मोदी ने अपने भाषण में मोदी जब तक जिंदा है किसी को भी लोगों के हक पर डाका नहीं डालने दूंगा. कांग्रेस के सलाहकार सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स के विचार पर उन्होंने कहा कि कैसे आपकी संपत्ति जो बच्चों को जानी चाहिए, उसे कांग्रेस और सपा हड़पने की ताक में हें.
  5. पीएम मोदी ने योगी की वाहवाही भी की. उन्होंने कहा कि 2012 तक जब यूपी में सपा की सरकार थी एक बात सुनाई ​देती थी, जो जमीन सरकारी है, वो जमीन हमारी है. योगी के आने से प्रदेश में यह सब खत्म हो गया. सपा और कांग्रेस केवल लूट और भाई भतीजावाद जानते हैं.
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!