आगरालीक्स…आगरा में 27, 28, 29 अप्रैल को लू का अलर्ट. टेम्परेचर आज भी 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर…लेकिन कल छा सकते हैं बादल
आगरा में मौसम विभाग ने तीन दिन 27, 28 और 29 अप्रैल को लू का अलर्ट जारी किया है. दिन के समय लू का कहर देखने को मिल सकता है. गर्मी के बढ़ने से स्कूलों में टाइम पहले से ही कम कर दिया गया है. लेकिन आगरा में लगातार तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल है. दोपहर को कितनी तेज धूप है ये वो लोग ही महसूस कर रहे हैं, जिन्हें दिन के समय बाहर निकलने का काम है. सुबह से ही गर्मी का प्रकोप शुरू हो जा रहा है जो कि दोपहर तक आग बरसने वाली स्थिति हो जाती है.
आगरा का तापमान लगातार 41 डिग्री सेलिसयस से अधिक बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 25/04/24) 41.8
Departure from Normal(oC) 2.3
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 25/04/24) 23.8
Departure from Normal(oC) 0.9