आगरालीक्स…..दर्दनाक, घर में लगी आग में युवक जिंदा जला, युवक सो रहा था, आग लग गई।
आगरा के नगला किशनलाल, यमुना पार में 44 साल का सत्यप्रकाश अपने परिवार के साथ रह रहे थे, उनके परिवार में पत्नी राजन देवी और तीन बच्चे हैं। शुक्रवार को पत्नी और बच्चे हाथरस किसी काम से गए थे, सत्यप्रकाश घर पर अकेले थे।
रात में लगी आग
शुक्रवार देर रात सत्यप्रकाश अपने घर में सो रहे थे, रात में आग लग गई, आग की लपटें देखते ही देखते तेज होती गई। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें तेज होने पर पुलिस और दमकल कर्मियों को सूचना दी। दमकल कर्मी पहुंचे तब तक आग की लपटें बेकाबे हो चुकी थी और सत्याप्रकाश आग में जिंदा जल गए।
आग लगने पर बाहर निकलने का नहीं मिला मौका
आग की कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। शार्ट सर्किट से लगी आग कुछ ही देर में पूरे घर में फैल गई, इससे सत्यप्रकाश को घर से बाहर निकलने का समय नहीं मिला और जिंदा जल गया। पुलिस जांच में जुटी हुई है।