आगरालीक्स…आगरा में कैश—ज्वैलरी लेकर बाहर निकल रहे हैं तो इसका पूरा ब्यौरा रखें अपने पास. चेकिंग में 13.72 लाख की ज्वैलरी बरामद…
आगरा में इस समय अगर आप अपने साथ कैश या ज्वैलरी लेकर निकल रहे हैं तो इसकी पूरी जानकारी आपके पास होनी चाहिए. अगर कैश और ज्वैलरी के संबंध में पूरी जानकारी आपके पास नहीं है तो इसे जब्त कर लिया जाएा. लोकसभा चुनाव को लेकर इस समय स्टेटिक टीम द्वारा पूरे आगरा जनपद में चेकिंग की जा रही है. आगरा की सीमा पर भी यह टीम तैनात है और आगरा शहर के अंदर. हर आने—जाने वाले या संदिग्ध वाहन को रोककर चेक किया जा रहा है.
आगरा में आज कोतवाली में चेकिंग के दौरान स्टेटिक टीम ने 8.85 लाख रुपये के सोने के जेवरात और 4.87 लाख रुपये के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं. चेकिंग के दौरान स्टेटिक टीम ने यह बरामद किए हैं.