आगरालीक्स…आगरा में तीन डिग्री तक तापमान हुआ कम, लेकिन दोपहर में धूप झुलसाने वाली. जानें मौसम का अपडेट
आगरा में दो दिन से तापमान में कमी आई है. तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान कम हुआ है लेकिन इसके बाद भी दोपहर को धूप की तीव्रता काफी अधिक है. शाम को और सुबह के समय गर्मी से थोड़ी बहुत राहत है. मौसम विभाग के अनुसार हवाएं चलने के कारण तापमान में कमी आई है. दो दिन तक मौसम ऐसा ही राहतभरा रहेगा लेकिन फिर से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है.
मौसम विभाग के अनुसारबुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया तो वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा.