नईदिल्लीलीक्स… सर्च इंजन गूगल ने कैलिफोर्निया में अपनी कोर टीम से करीब 200 कर्मचारियों को निकाल दिया है।
कुछ पदों का भारत और मेक्सिको में तबादला भी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने संस्थान में कई महत्वपूर्ण बदलावों के तहत यह छंटनी की है। इन बदलावों में कुछ पदों को भारत और मेक्सिको में स्थानांतरण करना भी शामिल है।
कर्मचारियों को ईमेल से भेजी सूचना
कर्मचारियों को ईमेल से इसकी सूचना भेज दी गई है। गूगल के इस कदम से सूचना तकनीक, पायथन डेवलपर टीम, टेक्निकल इन्फ्रास्ट्रक्चर, सिक्योरिटी फाउंडेशन, एप प्लेटफॉर्म, कोर डेवलपर्स व अलग-अलग इंजीनियरिंग पद समेत कई प्रमुख तकनीकी शाखाएं भी प्रभावित हुई हैं।