आगरालीक्स…आगरा में घर—घर जाकर मतदान को जागरूक कर रह स्टूडेंट्स. एमएसडब्ल्यू स्टूडेंट्स ने नगला तल्फी में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे फेज में 7 मई को आगरा में चुनाव होने हैं. कुछ ही दिन शेष होने के कारण अब जगह—जगह लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है. इसमें स्टूडेंट्स भी शामिल हो गए हैं, जो कि घर—घर जाकर लोगों से 7 मई को वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.
डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के एमएसडब्ल्यू विद्यार्थियों ने मतदान जागरूकता अभियान चलाया. नगला तल्फ़ी में चलाए गए अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को मतदान की महत्वता समझाने का प्रयास किया. डॉ. राजीव वर्मा के मार्गदर्शन में समाज कार्य परास्नातक विद्यार्थियों में प्रतुल, वेद, तेजवीर, कल्पना, सालवी, उर्वशी, दिव्या, मोहिनी, प्रेरणा, गौरव आदि ने घर-घर जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया.