Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Video News: The person who threw shoe at Swami Prasad Maurya in Agra identified…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Video News: The person who threw shoe at Swami Prasad Maurya in Agra identified…#agranews

209

आगरालीक्स…आगरा में स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाले का है ये नाम. इस संगठन में है पदाधिकारी. कहा—ऐसे लोगों का जूते से ही होगा स्वागत. देखें पूरा वीडियो

आज राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य फतेहाबाद क्षेत्र में पहुंचे. यहां जब वे एक जनसभा के दौरान भाषण दे रहे थे तभी सामने बैठा एक युवक अचानक उठता है और जूता उतारकर स्वामी प्रसाद मौर्य के ऊपर मारता है लेकिन जूता उनको नहीं लग पाता है. बाद में दो पुलिसकर्मियों द्वारा जूता मारने वाले युवक को पकड़ लिया जाता है. कुछ लोगों द्वारा उसकी पिटाई भी की जाती है लेकिन पुलिसकर्मी उसे वहां से ले जाते हैं. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

इससे पहले उनके आगमन की सूचना पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता एकजुट होकर फतेहाबाद चौराहे पर पहुंच गए और यहां उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को रोक लिया. जमकर नारेबाजी करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य को वापस जाने के नारे लगाने शुरू कर दिए. हंगामे की सूचना पर पुलिस ने महासभा के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन उनसे तकरार हो गई. इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले को काला झंडा दिखाते हुए उनकी कार पर स्याही फेंक दी गई. इसके बाद स्वामी प्रसाद मौर्य वहां से वापस लौट गए.

योगी यूथ ब्रिगेड का पदाधिकारी है युवक
स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाले युवक का नाम धर्मेंद्र धाकड़ है. वह धाकरान चौराहे के पास नगला धाकड़ का रहने वाला है और योगी यूथ ब्रिगेड में पदाधिकारी है. घटना के बाद योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर ने वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने बताया कि स्वामी प्रसाद मौर्य पर जूता फेंकने वाला उनके ही संगठन का पदाधिकारी धर्मेंद्र धाकड़ हे. उन्होंने यह भी कहा कि सनातन धर्म को ढोंगी कहने वाले और ब्राहृमणों को राक्षस कहने वाले व रामचरित मानस का अपमान करने वाले का ऐसे ही जूते से स्वागत किया जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A meeting was held in Agra to welcome the Gavishti (cow protection crusade) Yatra…#agranews

आगरालीक्स…गौ माता भारतीय संस्कृति, कृषि व्यवस्था एवं सनातन परंपरा की आधारशिला. गविष्ठि...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगरा

Agra Live News: Three ACPs transferred from Agra Police Commissionerate, six officers given charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बदलाव. एसीपी सुकन्या शर्मा, मयंक तिवारी, शेष मणि...

error: Content is protected !!