आगरालीक्स…आगरा के एसएन में एमबीबीएस और पीजी की 115 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन दी गई…सर्वाइकल कैंसर के बारे में भी दी जानकारी
एसएन मेडिकल कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में एमबीबीएस एवं पीजी की 115 छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन दी गई. इसमें एसएन प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता की अध्यक्षता में गायनिक विभाग की डॉक्टर रुचिका गर्ग ने बच्चियों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जानकारी दी. इसमें दीप्ति चौधरी, कविता सिंह, पायल गोयल ने सहयोग दिया.
उन्होंने बताया कि 9 से 14 साल की लड़कियों को दो वैक्सीन की डोज देनी है एक जीरो और दूसरी सिक्स मंथ पर.
14 से 26 साल की युवतियों को तीन वैक्सीन दी जाती हैं जीरो, 2महीने और छठे महीने पर.
उन्होंने यह भी बताया कि अब सिरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे द्वारा भारतीय cervavac वैक्सीन मार्केट में उपलब्ध है. गरडासिल 9 जो कि सर्वाइकल कैंसर के करने वाले एचपीवी वायरस की 9 स्ट्रेन्स को कवर करती है यह भी उपलब्ध है. सर्वाइकल कैंसर व सर्विक्स कैंसर का पता पेप टेस्ट द्वारा पता चल सकता है.