आगरालीक्स…आगरा में 11.67 लाख से अधिक लोगों ने अभी तक नहीं डाला अपना वोट. शाम 6 बजे तक होनी है वोटिंग..जानें कितने लोगों ने मतदान किया है…
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर आज तीसरे चरण में मतदान जारी है. सुबह 7 बजे से आगरा में वोटिंग चल रही है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट करने वालों की भीड़ लगी रही. सुबह नौ बजे तक जहां 12.74 प्रतिशत मतदान हुआ तो वहीं 11 बजे तक 25.87 प्रतिशत मतदान हुआ. दोपहर एक बजे तक आगरा में 36.89 प्रतिशत मतदान हुआ. वहीं दोपहर तीन बजे तक आगरा में 43.67 प्रतिशत मतदान हो चुका है.
11.67 लाख से अधिक लोगों ने नहीं किया वोट
आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट पर 20.72 लाख मतदाता है. दोपहर तीन बजे तक 43.67 प्रतिशत लोगों ने ही मतदान किया है. इस हिसाब से आगरा में अभी तक 9.04 लाख से कुछ अधिक वोट ही पड़े है जबकि 11.67 लाख से अधिक लोगों ने अभी तक वोट नहीं डाला है.
6 बजे तक होनी है वोटिंग
आगरा में आज शाम 6 बजे तक ही वोटिंग होनी है. मतदान जागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाए गए हैं.
2019 में इतना हुआ था मतदान
2019 लोकसभा चुनाव में आगरा सुरक्षित सीट पर 59.60 प्रतिशत मतदान हुआ था.