आगरालीक्स…आगरा फोर्ट से ‘पेटा इंडिया’ ने दिया दुनिया को अनोखे अंदाज में संदेश. मातृ दिवस पर चमड़ा मुक्त जीवनशैली अपनाने को किया जागरूक
पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट आफ एनिमल्स ‘पेटा’ इंडिया ने आज आगरा फोर्ट से मातृ दिवस पर दुनिया को अनोखे अंदाज से संदेश दिया. पेटा समर्थन ने बेबी डॉल के हाथ, पैर और सिर से सजा कोट पहनकर और हाथ में हर कोई किसी का बच्चा है लिखी तख्ती लेकर लोगों के साथ पर्यटकों को चमड़ा मुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश देकर जागरूक किया. उन्होंने देशी और विदेशी पर्यटकों से कहा कि हमारे अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को पशुओं के चमड़े से बने कोट, जूते, बैग और अन्य वस्तुओं के निर्माण के दौरान निर्दोष पशुओं को दी जाने वाली गहन पीड़ा के संबंध में जागरूक करना है.
पेटा इंडिया के कोआर्डिनेटर उत्कर्ष गर्ग ने कहा कि जो लेदर कोट, बैग्स गाय, भैंस या अन्य संवेदनशील पशुओं की त्वचा से बने हैं. लोगों को ये नहीं करना चाहिए. क्योंकि लेदर प्रोडेक्ट के लिए निर्दोष प्राणियों को प्रताड़ित किया करके मौत के घाट उतारा जाता है. पेटा इंडिया हर किसी को देश में केवल वीगन चमड़े या अन्य प्राकृतिक या सिंथेटिक पशु मुक्त सामग्री से बने उत्पादों को चुनने को प्रोत्साहित करती है.