आगरालीक्स…आगरा में महिला वकील को भेजा था पोर्न साइट के लिंक. सुबह से लेकर रात तक आते रहते थे अश्लील लिंक. मुकदमा दर्ज, आरोपी अरेस्ट
आगरा में महिला वकील के मोबाइल पर अश्लील मैसेज और पोर्न साइट के लिंक भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने अरस्ट कर लिया है. आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था.
पकड़े गए आरोपी का नाम एसपी सिंह निवासी राधा नगर बल्केश्वर है. महिला वकील ने एसपी सिंह पर आरोप लगाया था वो पोर्न साइट के लिंक भेजा है. फेसबुक व मैसेंजर पर सुबह से लेकर रात तक अश्लील लिंक आते हैं. इससे उसका मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था. महिला वकील ने जब भी आरोपी की शिकायत की तो आरोपी ने उसे जान से मारने और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल करने की धमकी दी. महिला वकील की शिकायत पर पुलिस ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया. आरोपी के मोबाइल में पोर्न साइट के कई लिंक मिले हैं.