आगरालीक्स…आगरा के एत्मादपुर में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को पहनाया सोने—चांदी का मुकुट. सीटू चौहान ने स्मारक में शिवजी का अभिषेक कर क्षेत्र के विकास के लिए की प्रार्थना
एत्मादपुर क्षेत्र के भाजपा नेता सीटू चौहान (इं. किशन सिंह चौहान) ने अहिल्याबाई होल्कर स्मारक में शिवजी का अभिषेक किया। इसके उपरांत अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा को सोने-चांदी का मुकुट पहनाकर सैकड़ों युवाओं के साथ हमेशा क्षेत्र के विकास के लिए काम करते रहने का संकल्प लिया। कहा टिकिट मिले न मिले जो लोग पैसों के नाम पर टिकिट लेने व दूसरी पार्टों में जाने का बात कह ब्लैक मेलिंग कर रहे हैं, क्षेत्र की जनता इस बात को बर्दाश्त नहीं करेगी।
वैदिक मंत्रोच्चारण व विधि-विधान से शिवजी का अभिषेक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भोले बाबा व अहिल्याबाई होल्कर के जयकारों से परिसर गूंज उठा। सीटू चौहान ने कहा कि सरकारी योजनाओं की सैकड़ों करोड़ रुपये की धनराशि का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में हमने मदद की। अभी तक सरकारी योजनाओं के लाभ से क्षेत्र के लोग वंचित क्यों थे? 70 वर्ष का बुजुर्ग बिना आयुष्मान कार्ड के चारपाई पर बीमार क्यों पड़ा था? पोखरे लबालब भरी हैं, जलेसर रोड के गड्ढे नहीं भरे गए थे, दर्जनों पंचायतों के परिक्रमा मार्ग ध्वस्त क्यों हैं? क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं के साथ मेरा सवाल है कि दो वर्ष से पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति का अनावरण अब तक क्यों नहीं हुआ। अब यह सब एत्मादपुर क्षेत्र में नहीं चलेगा। कहा कि मैं 2012 से क्षेत्र में हर संभव सेवा कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। हम सामाजिक समरसता के भाव को लेकर काम कर रहे हैं। खंदौली क्षेत्र में परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डीपी सिंह बघेल, रामकिशोर बघेल, दामोदर बघेल, मीरा देवी, सरिता, पप्पू बघेल, कलीचरण बगेल, शकुन्तला देवी, रविन्द्र शर्मा, बसन्त यादव, नवीन परमार, बंटी चौहान, विष्णु पण्डित, अविनाश सिकरवार आदि उपस्थित थे।