आगरालीक्स…(वीडियो देखें) गुरु का ताल के पास आरओबी पर चलती कार में लगी आग. टायर फटने से हुए धमाके…दहशत में आए अन्य वाहन चालक
आगरा में आज देर शाम हाइवे पर चलती कार में आग लग गई. आग गुरु का ताल के पास स्थित आरओबी पर लगी है. कार से उठी आग की लपटें देखकर अन्य वाहन चालक जहां के तहां रुक गए. थोड़ी ही देर में कार बुरी तरह से आग में घिर गई. टायर में आग लगने और उनके फटने से धमाके हुए जिसके कारण अन्य वाहन चालक दहशत में आ गए. फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.
आरओबी पर लगा जाम, वीडियो बनाते रहे लोग
आरओबी पर चलती कार में लगी आग को देखते ही दोनों तरफ से वाहन चालक रुक गए. सभी लोग वीडियो बनाने लगे जिसके कारण यहां जाम की स्थिति पैदा हो गई. आसपास के अपार्टमेंट से भी लोग जलती कार का वीडियो बना रहे थे और उन्हें अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर पोस्ट कर रहे थे.