आगरालीक्स…बांकेबिहारी जी की शरण में पहुंची गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह. दर्शन कर पूजा अर्चना की..
लोकसभा चुनाव का समय चल रहा है. एक ओर जहां गृहमंत्री अमित शाह चुनावी दौरे पर व्यस्त हैं तो वहीं उनकी पत्नी सोनल शाह आज वृंदावन में बांकेबिहारी जी की शरण में पहुंची. गोपनीय दौरे पर आईं सोनल शाह ने ठाकुर जी के दर्शन किए और पूजा अर्चना की. उनकी देहरी पर इत्र लगाया. वो मंदिर में करीब 15 मिनट तक रहीं.
आज सुबह करीब 11 बजे सोनल शाह अचानक वृंदावन के बांकेबिहारी जी के मंदिर पहुंची. गृह मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के साथ पहुंची सोनल शाह की सूचना पर मथुरा पुलिस सतर्क हो गई. इसके बाद उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए. तत्काल सीओ सदर कुंवर आकश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और उनकी सुरक्षा में जुट गए.