आगरालीक्स ….दर्दनाक हादसा, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार एक्सप्रेस वे पर मरम्मत का कार्य कर रहे वाहन में जा घुसी, हादसे में छह महीने की मासूम और उसकी मौसी की मौत। पति और पत्नी घायल।
कन्नौज के रहने वाले रवि गुप्ता अपनी पत्नी ज्योति और छह महीने की बेटी राधा और साली सोनाली के साथ कन्नौज से दिल्ली रिश्तेदारी में जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फतेहाबाद के डौकी में एक्सप्रेस वे पर कर्मचारी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मरम्मत कार्य कर रहे थे। मरम्मत कार्य के लिए उल्टी दिशा में ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी थी, इसी दौरान कार एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रैक्टर ट्रौली में जा घुसी।
हादसे में दो की मौत
भीषण सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए, हादसे में रवि गुप्ता की छह महीने की बेटी राधा और साली सोनाली की मौत हो गई, जबकि रवि गुप्ता और पत्नी ज्योति घायल हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।