Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Donated 240 units of blood in Agra. Great donors honored…#agranews
आगरा

Agra News: Donated 240 units of blood in Agra. Great donors honored…#agranews

164

आगरालीक्स…आगरा में 240 यूनिट किया रक्तदान. महादानियों को किया गया सम्मानित…इनकी मदद से थैलेसीमिया मरीजों की बढ़ रही उम्र

दुर्लभ ब्लड ग्रुप ए, बी और ओ नेगेटिव के रक्तदाता पीड़ितों की जिंदगी बचा रहे हैं। अपरिचित मरीज के लिए रक्तदान करने ब्लड बैंक पहुंच रहे हैं। रविवार को कमला नगर स्थित लोकहितम चैरिटेबल ब्लड सेंटर में लोकहितम सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित 14वें स्थापना दिवस पर महारक्तदान शिविर और रक्तदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, आगरा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल, संरक्षक राकेश मंगल, अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और निदेशक संजीव कुमार जैन ने माँ सरस्वती के समख दीप प्रवज्जलित कर किया।

मुख्य अतिथि राकेश गर्ग ने कहां कि प्रतिदिन नया रक्त बनता है। रक्तदान के समय एक बार में 350 मिलीलीटर रक्त लिया जाता है। यह हमारे शरीर के रक्त का 20वां हिस्सा होता है। थैलेसीमिया, कैंसर, हीमोफीलिया, एनीमिक गर्भवती महिलाओं समेत अन्य मरीजों के इलाज के लिए रक्त जुटाया जाता है। अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि हमारे शास्त्रों में दान का महत्व सदियों से रहा है, महर्षि दधीचि ने देहदान किया। रक्तदान कर हम मरीजों की जान बचा सकते हैं। रक्तदान से घबराएं नहीं, रक्तदान करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है।

240 लोगो ने किया रक्तदान
स्थापना दिवस पर लगाए गए महारक्तदान शिविर में स्वयं इच्छा से 240 लोगो ने रक्तदान किया। महिलाओं सहित 50 से अधिक युवाओ ने पहली बार रक्तदान किया और कहा कि अब से नियमित रक्तदान करेंगे। संचालन संयोजक एड. रोहित अग्रवाल ने किया। महासचिव अखिलेश अग्रवाल ने प्रगति की रिपोर्ट पढ़ी। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल फरह, सचिव शरद मित्तल, मनीष राय, राकेश त्यागी, मेघा सिंह, अखिल मोहन मित्तल, विवेक जैन, विकास अग्रवाल, मनीष जैन, शिवराम सिंघल, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

इन 17 संस्थाओं को मिला विशिष्ट सम्मान
रक्तदान शिविर लगाने वाले 17 संगठनों की पदाधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर महादानियों को सम्मानित किया गया। जिसमे जीवन रक्षक सोसायटी, लीड्स अप समूह रक्तदान फाउंडेशन, श्री अग्रवाल दिगंबर जैन महासभा, सहायता एक प्रयास, बिग पेजेस फाउंडेशन, भारत विकास परिषद संस्कार, भाविप सृजन, एक पहल बी.आर. मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी, रॉबिन हुड आर्मी, दिनेश कुमार बंसल कातिब ट्रस्ट, राधा दामोदर सेवा समिति, भारतीय जैन संगठन, हिंदू युवा समिति, बजरंग दल, आगरा फर्नीचर संगठन को अति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!