आगरालीक्स… आगरा में ताजमहल के पास मस्जिद परिसर में युवती का अर्धनग्न शव मिला, हत्या करने के बाद चेहरा कुचला, जिससे पहचान ना हो सके। पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के ताजगंज क्षेत्र में ताजमहल पूर्वी गेट के पास दशहरा घाट से नगला पैमा के रास्ते में स्थित मस्जिद में दोपहर में लोग नमाज के लिए पहुंचा। मंदिर परिसर में युवती का अर्धनग्न शव देख उनके होश उड़ गए, स्थानीय लोगों की सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। युवती की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है, युवती सफेद सलवार और चेक की कमीज पहने हुए है।
चेहरा कुचला, शिनाख्त करने में जुटी पुलिस
मस्जिद परिसर में युवती का अर्धनग्न शव मिलने के बाद पुलिस पहुंच गई, युवती पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई। चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था इससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस युवती की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटे हैं।
सीसीटीवी की जांच
पुलिस मस्जिद के रास्ते में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है। अभी युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।